Hindi -Rachna ke adhar per vakyaroopantar
सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य -
1- सरल वाक्य - राधा नाचती-गाती है।
संयुक्त वाक्य - राधा नाचती और गाती है।
2- सरल वाक्य - मोहन हँसकर बोला।
संयुक्त वाक्य - मोहन हँसा और बोला।
3- सरल वाक्य - तुम पढ़कर सो जाना।
संयुक्त वाक्य - तुम पढ़ना और सो जाना।
4- सरल वाक्य - अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
संयुक्त वाक्य - अंकित की कलम छूटी और गिर गई।
5- सरल वाक्य - बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
संयुक्त वाक्य - बादल घिरे और मोर नाचने लगा।
6- सरल वाक्य - राम प्रथम आते ही खेलने लगा।
संयुक्त वाक्य - राम प्रथम आया तथा खेलने लगा।
7- सरल वाक्य - सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
संयुक्त वाक्य - सूरज निकला और फूल खिल उठे।
8- सरल वाक्य - अभिमीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं ।
संयुक्त वाक्य - अभिमीत तथा दीपक खेल एवं कूद रहे हैं।
9- सरल वाक्य - सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
संयुक्त वाक्य - सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।
10- सरल वाक्य - अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया ।
संयुक्त वाक्य - अभिषेक ने थैला लिया और बाज़ार चला गया।
सरल वाक्य से मिश्र वाक्य -
1- सरल वाक्य - राधा नाचती-गाती है।
मिश्र वाक्य - जो नाचती-गाती है, वह राधा है।
2- सरल वाक्य - मोहन हँसकर बोला।
मिश्र वाक्य - वह मोहन है जो हँसकर बोला।
3- सरल वाक्य - तुम पढ़कर सो जाना।
मिश्र वाक्य - जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।
4- सरल वाक्य - अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
मिश्र वाक्य - जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई।
5- सरल वाक्य - बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
मिश्र वाक्य - जैसे ही बादल घिरे, मोर नाचने लगा।
6- सरल वाक्य - राम आते ही खेलने लगा।
मिश्र वाक्य - राम जैसे ही आया वह, खेलने लगा।
7- सरल वाक्य - सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
मिश्र वाक्य - सूरज निकला और फूल खिल उठे।
8- सरल वाक्य - अभिजीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं।
मिश्र वाक्य - जो खेल एवं कूद रहे हैं, वे अभिजीत तथा दीपक हैं।
9- सरल वाक्य - सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
मिश्र वाक्य - जैसे ही सूरज पढ़-लिख गया, वह अधिकारी बन गया।
10- सरल वाक्य - अभिषेक थैला लेकर चला गया।
मिश्र वाक्य - अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया।
* संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य -
1- संयुक्त - सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
सरल - सभी के लिख चुकने पर भी सृजिता लिख रही है।
2- संयुक्त - निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
सरल - निधि रात भर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।
3- संयुक्त - अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
सरल - अभिलाषा रोते हुए बेहोश हो गई।
4- संयुक्त - एलिन फ़ेसबुक का उपयोग करती है या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
सरल - एलिन फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
5- संयुक्त - श्रेयसी बीमार थी अत: स्कूल नहीं आई।
सरल - श्रेयसी बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।
6- संयुक्त - सौमिता ने खाना खाया और चली गई।
सरल - सौमिता खाना खाकर चली गई।
7- संयुक्त - आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया।
सरल - आयुष ने केक काट कर सबको बाँट दिया।
8- संयुक्त - सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
सरल - सीमा को खेलना और सोना अच्छा लगता है।
9- संयुक्त - तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
सरल - तुम्हारे बारे में बच्चे और बड़े सभी जानते हैं।
10- संयुक्त - उसके पास घड़ी तो थी किन्तु ठीक नहीं थी।
सरल - उसके पास ठीक घड़ी नहीं थी।
संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य -
1- संयुक्त वाक्य - सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
मिश्र वाक्य - सृजिता लिख रही है जबकि सभी लिख चुके हैं।
2- संयुक्त वाक्य - निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
मिश्र वाक्य - निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की तैयारी करती है।
3- संयुक्त वाक्य - अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
मिश्र वाक्य - जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई।
4- संयुक्त वाक्य - एलिन फ़ेसबुक का उपयोग करती है या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
मिश्र वाक्य - जो फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है, वह एलिन है।
5- संयुक्त वाक्य - श्रेयसी बीमार थी, अत: स्कूल नहीं आई।
मिश्र वाक्य - श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।
6- संयुक्त वाक्य - सौमिता ने खाना खाया और चली गई।
मिश्र वाक्य - ज्योंही सौमिता ने खाना खाया, वह चली गई।
7- संयुक्त वाक्य - आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया।
मिश्र वाक्य - आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया।
8- संयुक्त वाक्य - सीमा को खेलना भ
Comments
Post a Comment